देश की खबरें | ओडिशा में कोविड-19 के 7,729 नए मामले, 39 और मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में शुक्रवार को कोविड-19 के 7,729 नए मामले आये और संक्रमण से 39 और मरीजों की मौत हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

सीआईसीएसई 12वीं की बोर्ड

भुवनेश्वर, चार जून ओडिशा में शुक्रवार को कोविड-19 के 7,729 नए मामले आये और संक्रमण से 39 और मरीजों की मौत हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि राज्य में संक्रमण के कुल 7,98,699 मामले हैं और मृतक संख्या 2,912 है।

पिछले 24 घंटे में 10,343 लोग संक्रमण से मुक्तहु ए हैं जिससे स्वस्थ होने वालों की संख्या 7,13,055 हो गयी है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में वर्तमान में 82,679 मरीज उपचाराधीन हैं।

नए मामलों में 4,331 की पुष्टि पृथक-वास केंद्रों से जबकि 3,398 की पुष्टि स्थानीय मरीजों के संपर्क में आये लोगों की पहचान के दौरान हुई।

खुर्दा जिला में सबसे अधिक 1,062 नए मामले, इसके बाद कटक में 720 और अंगुल में 449 मामले आये हैं।

खुर्दा जिला में संक्रमण से सबसे अधिक छह लोगों की मौत हुई है, शेष मामले अन्य जिलों से हैं। भुवनेश्वर इसी जिले में पड़ता है।

बृहस्पतिवार को राज्य सरकार ने 68,604 नमूनों की जांच की थी। ओडिश में संक्रमण दर वर्तमान में 11.26 प्रतिशत है।

इस बीच स्वास्थ्य विभाग ने एक अधिसूचना जारी कर कहा कि कोविड-19 अस्पतालों में डॉक्टरों एवं उनके परिवार के सदस्यों के के उपचार के लिए तय पांच प्रतिशत जनरल और आईसीयू बेड अग्रिम मोर्चा के कर्मियों के लिए आरक्षित रहेंगे।

विभाग ने अस्पतालों को आईपीडी और ओपीडी सुविधाओं का लाभ उठाते समय कोविड-19 के संदिग्ध लक्षण वाले सभी मरीजों की रैपिड एंटीजन जांच के माध्यम से जांच करने को कहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू