देश की खबरें | ओडिशा में कोविड-19 के 7,188 नये मामले सामने आए, 35 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में कोविड-19 के कम से कम 7,188 नये मरीज मिलने के बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 7,47,143 हो गए हैं।

Corona

भुवनेश्वर, 29 मई ओडिशा में कोविड-19 के कम से कम 7,188 नये मरीज मिलने के बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 7,47,143 हो गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि चार साल के एक बच्चे समेत 35 और मरीजों की मौत के बाद बीमारी से मरने वालों की संख्या 2,686 हो गई है।

नये मामलों में से 4,026 मामले पृथक-वास केंद्र से सामने आए हैं और शेष 3,162 का पता संक्रमितों के संपर्कों का पता लगाने के दौरान चला।

सर्वाधिक 1,134 मामले खुर्दा जिले में आए हैं जिसमें राज्य की राजधानी भुवनेश्वर भी शामिल है। इसके बाद 690 मामले कटक में और 515 मामले अंगुल में सामने आए हैं।

संबलपुर जिले से आई एक रिपोर्ट में पता चला कि तीन दिन के भीतर 12 साल से कम उम्र के करीब 46 बच्चों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्थानीय प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि वीर सुरेंद्र साई आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान (विमसार), बर्ला में भर्ती कराया गया है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने ट्विटर पर कहा, “खेद के साथ बताना पड़ रहा है कि कोविड के 35 मरीजों की अस्पतालों में इलाज के दौरान मौत हो गई।”

कोरापुट जिले में चार साल के बच्चे की मौत ने स्थानीय प्रशासन को कोरोना वायरस से संक्रमित बच्चों के इलाज के लिए विशेष रणनीति बनाने पर मजबूर कर दिया है।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 के 53 अन्य मरीजों की भी विभिन्न गंभीर बीमारियों के चलते मौत हो गई।

ओडिशा में अब 97,271 मरीजों का इलाज चल रहा है।

शुक्रवार को कम से कम 11,954 लोग बीमारी से स्वस्थ हुए हैं जिसके बाद बीमारी से ठीक हुए लोगों की संख्या 6,47,133 हो गई है।

राज्य में अब तक 1.16 करोड़ नमूनों की कोविड-19 के लिए जांच की गई है जिसमें से 48,649 की जांच शुक्रवार को हुई और संक्रमण की दर फिलहाल 6.42 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Satta Bazar Favorite Team: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें