देश की खबरें | केरल में जंगली हाथी ने 71 वर्षीय बुजुर्ग को मार डाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस को संदेह है कि हाथी को जब घनी आबादी वाले इलाके से भगाया जा रहा था, तब रास्ते में आए बुजुर्ग व्यक्ति पर उसने हमला कर दिया होगा।

पुलिस को संदेह है कि हाथी को जब घनी आबादी वाले इलाके से भगाया जा रहा था, तब रास्ते में आए बुजुर्ग व्यक्ति पर उसने हमला कर दिया होगा।

बुधवार को कस्बे में हाथी के घुस जाने से इलाके में दहशत फैल गई थी।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि जोस नाम के व्यक्ति का शव सुबह वन क्षेत्र में पाया गया। वन विभाग के कर्मी और पुलिस कर्मी इसी इलाके से हाथी को भगा रहे थे।

उलिक्कल पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, "शरीर पर चोट के निशान थे, जिससे ऐसा लगता है कि हाथी ने बुजुर्ग को पहले फेंका और फिर उसे कुचल दिया था। शव घने पेड़ों वाले इलाके में मिला।"

उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार ने शव की पहचान कर ली है।

अधिकारी ने बताया कि इलाके के रहने वाले जोस बुधवार को सुबह हाथी को देखने के लिए घर से निकले थे। उन्होंने बताया कि ऐसा संदेह है कि जैसे ही वन अधिकारियों ने हाथी को शहर से दूर भगाने के लिए पटाखे फोड़े, हाथी वहां से भागा और जोस उसके रास्ते में आ गये।

इलाके में जंगली हाथी के आने से मची भगदड़ में तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हाथी को देखकर लोग इधर-उधर भागने लगे जिससे तीन लोग घायल हो गए।

उसने बताया कि बाद में सौ से अधिक वन और पुलिस कर्मियों के 12 घंटे से अधिक समय तक चले अभियान के बाद हाथी को पड़ोसी राज्य कर्नाटक के जंगलों में छोड़ा गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड