देश की खबरें | मुंबई में पेड़ की शाखा गिरने से 70 वर्षीय महिला की मौत, दो लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के उपनगर मलाड में मंगलवार को एक पेड़ की बड़ी शाखा गिरने से 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई और एक महिला व तीन वर्षीय लड़का घायल हो गए। नगर अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 11 जुलाई मुंबई के उपनगर मलाड में मंगलवार को एक पेड़ की बड़ी शाखा गिरने से 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई और एक महिला व तीन वर्षीय लड़का घायल हो गए। नगर अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इस घटना के साथ ही मॉनसून के आगमन के बाद 28 जून से शहर में पेड़ गिरने की घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है।

यह घटना कसम बाग इलाके में शाम करीब साढ़े चार बजे हुई जब दोनों महिलाएं और लड़का एक अस्पताल में रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे।

अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद दोनों महिलाओं और लड़के को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया। उनमें से शिंदाबाई अहिरे को कांदिवली के एक अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि एक अन्य महिला रेखाबाई सोनवणे (46) और लड़के रुद्र सोनवणे का जीवन ज्योति अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

इससे पहले, 28 जून को मलाड के निवासी कौशल दोशी (38) की एक पेड़ के नीचे दबकर मौत हो गई थी। उसी दिन, गोरेगांव के एमजी रोड पर कपड़े धोने की दुकान चलाने वाले प्रेमलाल निर्मल (30) की नारियल का पेड़ गिरने से मौत हो गई थी। भायखला में 29 जून को रहमान खान (22) की बरगद का विशाल पेड़ गिरने से मौत हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें