ताजा खबरें | पश्चिम बंगाल की नौ लोकसभा सीट पर शाम पांच बजे तक 70 प्रतिशत मतदान

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. (तस्वीर सहित)

(तस्वीर सहित)

कोलकाता, एक जून लोकसभा चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण में शनिवार को पश्चिम बंगाल की नौ लोकसभा सीट पर शाम पांच बजे तक 69.89 प्रतिशत मतदान हुआ। एक निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था और शाम छह बजे तक जारी रहा।

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सर्वाधिक 76.56 प्रतिशत मतदान बशीरहाट सीट पर हुआ। इसके बाद मथुरापुर में 74.13 प्रतिशत, जयनगर में 73.44 प्रतिशत, डायमंड हार्बर में 72.87 प्रतिशत और बारासात में 71.80 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि जादवपुर में 70.41 प्रतिशत, दमदम में 67.60, कोलकाता उत्तर में 59.23 और कोलकाता दक्षिण में 60.88 प्रतिशत मतदान हुआ।

अधिकारी ने बताया कि बारानगर विधानसभा सीट पर हो रह उपचुनाव में शाम पांच बजे तक 66.70 प्रतिशत मतदान हुआ।

उन्होंने बताया कि शाम चार बजे तक निर्वाचन आयोग को चुनाव से जुड़ी 2,667 शिकायतें प्राप्त हुईं।

राज्य के 17,470 मतदान केंद्रों पर कुल 1,63,40,345 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के पात्र हैं।

निर्वाचन आयोग ने अंतिम चरण के मतदान के लिए 33,000 से अधिक राज्य पुलिसकर्मियों के साथ ही केंद्रीय बलों की 967 कंपनी को तैनात किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज