देश की खबरें | दिल्ली में 70 किलो गांजा बरामद, बांग्लादेशी मादक पदार्थ गिरोह से जुड़े दो लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को 27 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके एक साथी को एक अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ गिरोह चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को 27 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके एक साथी को एक अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ गिरोह चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार 27 वर्षीय युवक ने 2021 में इस्लाम धर्म अपना लिया था और उसके बांग्लादेश में तस्करों के साथ कथित रूप से संबंध थे।

आरोपी अमन वर्मा और मोहम्मद रफीक (34) को चार अप्रैल को सिविल लाइंस में वासुदेव घाट के पास छापेमारी के दौरान प्रतिबंधित सामान ले जाते समय गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने उनकी कार से 10.130 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाला गांजा बरामद किया और अमन के गाजियाबाद अपार्टमेंट में छापेमारी में 59.6 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

अधिकारी ने बताया, "पूछताछ के दौरान अमन ने खुलासा किया कि उसने बांग्लादेश में संपर्क बनाए थे। उन संपर्कों का उपयोग करके उसने 'कूरियर' सेवाओं के माध्यम से बांग्लादेश, विशाखापत्तनम और ओडिशा से तस्करी का सामान मंगाना शुरू कर दिया।"

उन्होंने बताया कि अमन छह महीने पहले दिल्ली आया था और गाजियाबाद में एक निजी कंपनी में काम करता था।

पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की गई कार भी जब्त कर ली है, जो अमन के एक दोस्त के नाम पर पंजीकृत पाई गई।

अधिकारी ने बताया कि सिविल लाइंस पुलिस थाने में एनडीपीएस (स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम) की धारा 20, 25 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान करने के लिए जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\