देश की खबरें | देश में कोविड-19 के 69,921 नए मामले , कुल संक्रमितों की संख्या 36,91,166 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 69,921 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 36,91,166 हो गई। वहीं अब तक स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या मंगलवार को 28,39,882 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, एक सितंबर देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 69,921 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 36,91,166 हो गई। वहीं अब तक स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या मंगलवार को 28,39,882 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी ।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में स्वस्थ होने की दर 76.94 फीसदी हो गई।

यह भी पढ़े | Pranab Mukherjee Funeral: पीएम मोदी ने भारत रत्न और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि, आज होगा अंतिम संस्कार.

मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़े के अनुसार पिछले 24 घंटे में 819 और मरीजों की मौत हुई जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 65,288 हो गई है ।

इसके अनुसार देश में संक्रमण से मृत्यु दर नीचे गिरकर अब 1.77 फीसदी है।

यह भी पढ़े | 2 Lakh Ola, Uber Drivers on Strike: दिल्ली-एनसीआर में आज से दो लाख ओला-उबर चालकों की हड़ताल, आम लोगों को हो सकती है काफी परेशानी.

आंकड़ों के अनुसार देश में फिलहाल 7,85,996 मरीजों का इलाज चल रहा है जो कि संक्रमण के कुल मामलों का 21.29 फीसदी है।

देश में संक्रमण का आंकड़ा सात अगस्त को 20 लाख के पार जबकि 23 अगस्त को यह 30 लाख के पार हो गया था।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 31 अगस्त तक 4,33,24,834 नमूनों की जांच हो चुकी है जिसमें से सोमवार को 10,16,920 नमूनों की जांच हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड