देश की खबरें | आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 693 नए मामले, छह मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 693 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,55,999 हो गई है। एक बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है।

अमरावती, आठ अक्टूबर आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 693 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,55,999 हो गई है। एक बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है।

बुलेटिन में कहा गया है कि महामारी से छह और मरीजों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 14,242 हो गयी ।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को बुलेटिन जारी कर बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 927 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या बढ़कर 20,33,447 हो गयी है ।

इसमें कहा गया है कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 8,310 हो गई है। आंध्र प्रदेश में संक्रमण के नए मामलों में लगातार गिरावट जारी है।

बुलेटिन के मुताबिक संक्रमण के नए मामलों में पूर्वी गोदावरी जिले में सर्वाधिक 178 नए मामले सामने आए। इसके बाद चित्तूर में 93, गुंटूर में 91, कृष्णा में 76, एसपीएस नेल्लोर में 72 और प्रकाशम जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 59 नए मामले सामने आए।

कृष्णा जिले में कोविड-19 के दो मरीजों की मौत हुई जबकि अनंतपुरमू, चित्तूर, गुंटूर और पश्चिम गोदावरी जिले में संक्रमण से एक-एक मरीज की जान गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी