देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 69 नए मामले, एक मरीज की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में शुक्रवार को 69 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए और एक मरीज की मौत हो गयी।

मुंबई, 15 अप्रैल महाराष्ट्र में शुक्रवार को 69 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए और एक मरीज की मौत हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 681 रह गयी है। संक्रमण के मामले बढ़कर 78,75,620 हो गए हैं और मृतकों की संख्या 1,47,827 पर पहुंच गयी है।

महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को संक्रमण के 103 नए मामले आए थे और पांच लोगों की मौत हुई थी। जलगांव, नंदुरबार, हिंगोली, उस्मानाबाद, बुलढाणा, यवतमाल, वर्धा और भंडारा में संक्रमण का एक भी मामला नहीं है।

गत शाम से लेकर अब तक 132 मरीज बीमारी से उबर चुके हैं, जिससे संक्रमण मुक्त हुए लोगों की कुल संख्या 77,27,112 हो गयी है। राज्य में स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर 98.11 प्रतिशत है।

मुंबई में संक्रमण के 44 नए मामले आए और एक मरीज की मौत हुई जो राज्य में शुक्रवार को कोरोना वायरस से मौत का इकलौता मामला है। कोविड-19 मृत्यु दर 1.87 प्रतिशत है।

बृहस्पतिवार शाम से लेकर अब तक कोविड-19 के लिए 23,967 नमूनों की जांच हुई है।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के आंकड़ें इस प्रकार हैं : नए मामले - 69, मृतक संख्या - एक, सक्रिय मामले - 681, जांच किए गए नमूनों की दैनिक संख्या - 23,967 रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: इंदौर में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी