देश की खबरें | ओडिशा में कोविड-19 के 68 नए मामले, कुल मामले बढ़कर 3,36,835 हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 68 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,36,835 हो गए हैं।

भुवनेश्वर, 25 फरवरी ओडिशा में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 68 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,36,835 हो गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नए 68 मरीजों में से 40 नए मरीज पृथक-वास केन्द्रों में मिले। अन्य 28 मरीज पहले से संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आए व्यक्तियों की पहचान के क्रम में सामने आए।

उन्होंने बताया कि खुर्दा जिले में सबसे अधिक नौ और संबलपुर में सात नए मामले सामने आए।

उन्होंने बताया कि 90 और मरीजों के ठीक होने के साथ ही राज्य में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3,34,333 हो गई। राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 99.25 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि ढेंकनाल और कंधमाल कोविड-19 मुक्त जिले हैं, यहां वायरस का एक भी सक्रिय मामला नहीं है।

उन्होंने बताया कि 19 फरवरी से राज्य में वायरस से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया है और मृतक संख्या 1,914 बनी हुई है। कोविड-19 के 53 अन्य मरीजों की अन्य बीमारियों की वजह से भी मौत हुई है, जिनसे वे पहले से पीड़ित थे।

अधिकारी ने बताया कि अभी 535 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो राज्य में सामने आए कुल मामलों का 0.15 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि यहां अभी तक 82.30 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार ने मार्च से बुजुर्ग लोगों को कोविड-19 का टीका लगाने की तैयारी शुरू कर दी है।

केन्द्र ने बुधवार को घोषणा की थी कि 60 से अधिक आयु के लोगों को और किसी बीमारी से पीड़ित 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को एक मार्च से कोविड-19 के टीके लगाए जाएंगे।

ओडिशा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके महापात्र ने जिलाधिकारी और नगर निकायों को लिखे पत्र में निर्देश दिया कि सभी केन्द्र कोविड-19 टीककारण अभियान के लिए तैयार रहें।

अधिकारियों को 28 फरवरी तक सभी तैयारियां पूरी करने को कहा गया है।

इस बीच, भुवनेश्वर के नगर निगम आयुक्त पी सी चौधरी ने बताया कि उनकी कोविड-19 जांच केन्द्र खोलने की योजना है, जो बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर स्थापित किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी