देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 6,727 नए मामले आए, 101 मौतें हुईं, 10,812 लोग ठीक हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस के 6,727 नए मामले आए और 101 मौतें हुईं, जिसमें राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 60,43,548 हो गए और मृतक संख्या बढ़कर 1,21,573 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 28 जून महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस के 6,727 नए मामले आए और 101 मौतें हुईं, जिसमें राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 60,43,548 हो गए और मृतक संख्या बढ़कर 1,21,573 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि दिन में कुल 10,812 मरीजों को छुट्टी दे दी गई, जिससे महाराष्ट्र में ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 58,00,925 हो गई, जिससे राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,17,874 रह गई है।

विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र में मरीजों के ठीक होने की दर अब 95.99 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 2.01 प्रतिशत है।

वर्तमान में, 6,15,839 लोग गृह पृथकवास में हैं और 4,245 अन्य लोग संस्थागत पृथकवास में हैं।

पूर्वी महाराष्ट्र के वर्धा जिले में आज कोविड-19 का एक भी मामला सामने नहीं आया।

विभाग ने कहा कि मुंबई में 611 नए मामले आए और 18 मौतें हुईं, जिससे संक्रमण की कुल संख्या 7,20,960 और मृतक संख्या 15,414 हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी