जरुरी जानकारी | बेलराइज इंडस्ट्रीज के आईपीओ को पहले दिन 67 प्रतिशत अभिदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाहन कलपुर्जा विनिर्माता बेलराइज इंडस्ट्रीज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के पहले दिन बुधवार को 67 प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ।

नयी दिल्ली, 21 मई वाहन कलपुर्जा विनिर्माता बेलराइज इंडस्ट्रीज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के पहले दिन बुधवार को 67 प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, शुरुआती शेयर बिक्री में 17,70,58,824 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 11,82,49,436 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) के हिस्से को 1.44 गुना अभिदान मिला जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी में 48 प्रतिशत अभिदान मिला। योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईपी) के हिस्से को 42 प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ।

बेलराइज इंडस्ट्रीज ने एंकर (बड़े) निवेशकों से 645 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

कंपनी के दस्तावेजों के मसौदे (डीआरएचपी) के अनुसार, 2,150 करोड़ रुपये का आईपीओ पूरी तरह से इक्विटी शेयरों का ताजा निर्गम है, जिसमें कोई बिक्री पेशकश (ओएफएस) नहीं है।

इस आईपीओ का मूल्य दायरा 85-90 रुपये प्रति शेयर है और यह निर्गम 23 मई को बंद होगा।

दस्तावेज के अनुसार, कंपनी आईपीओ से मिली राशित में से 1,618 करोड़ रुपये का उपयोग कर्ज भुगतान के लिए करने की योजना बना रही है। दिसंबर, 2024 तक कंपनी के बहीखातों में करीब 2,600 करोड़ रुपये की उधारी थी।

बेलराइज इंडस्ट्रीज भारत में स्थित एक वाहन कलपुर्जा विनिर्माता है, जो दोपहिया, तिपहिया, चार पहिया, वाणिज्यिक वाहनों और कृषि वाहनों के लिए सुरक्षा-महत्वपूर्ण प्रणालियों और अन्य इंजीनियरिंग समाधानों की विविध शृंखला की पेशकश करती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\