देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के 67 और मरीजों की मौत, 6233 नए मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से 67 और मरीजों की मौत हो गई जबकि 6,233 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 30 अगस्त उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से 67 और मरीजों की मौत हो गई जबकि 6,233 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 संक्रमित 67 लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढ़े | Gujarat Rains: गुजरात में बारिश का कहर, घेला नदी ने दिखाया अपना रौद्र रूप- Video.

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा 11 मौतें कानपुर नगर में हुई हैं। इसके अलावा लखनऊ तथा प्रयागराज में आठ-आठ, गोरखपुर में चार, बलिया में तीन, वाराणसी, देवरिया, सहारनपुर, शाहजहांपुर, और फिरोजाबाद में दो-दो तथा मुरादाबाद, मेरठ, जौनपुर, अयोध्या, आजमगढ़, कुशीनगर, आगरा, गाजीपुर, महराजगंज, गोंडा, लखीमपुर खीरी, बस्ती, पीलीभीत, सीतापुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मैनपुरी, मऊ, रायबरेली, ललितपुर, फतेहपुर, बागपत तथा कासगंज में एक एक मरीज की मृत्यु हुई है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में संक्रमण के 6,233 नए मामले सामने आए हैं। यह राज्य में एक दिन में सामने आए कोविड-19 मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है।

यह भी पढ़े | जानिए शरीर में कितने दिन तक मौजूद रहते हैं एटीबॉडी.

लखनऊ में सबसे ज्यादा 999 नए मामले सामने आए हैं । इसके अलावा प्रयागराज में 320, कानपुर नगर में 300, वाराणसी में 198, सहारनपुर में 191 और गाजियाबाद में 180 लोगों के कोरोन वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश में इस वक्त 54,666 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। संक्रमित होने के बाद पूरी तरह से ठीक हो चुके मरीजों की संख्या 1,67,543 है। इस तरह राज्य में कोविड-19 से ठीक होने की दर 74.25 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर घटकर 1.15% रह गयी है।

प्रसाद ने बताया कि शनिवार को प्रदेश में 1,39,454 नमूनों की जांच की गई और अब तक प्रदेश में कुल 54,90,354 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट