देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के 66,732 नये मामले सामने आने से संक्रमण के मामले 71 लाख के पार पहुंचे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोविड-19 के 66,732 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामले 71 लाख के पार पहुंच गये, जबकि बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या 61 लाख हो गई है, जिससे देश में मरीजों के ठीक होने की दर 86.36 प्रतिशत पर पहुंच गई।
नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर भारत में कोविड-19 के 66,732 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामले 71 लाख के पार पहुंच गये, जबकि बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या 61 लाख हो गई है, जिससे देश में मरीजों के ठीक होने की दर 86.36 प्रतिशत पर पहुंच गई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार यह जानकारी सामने आयी है।
यह भी पढ़े | Maharashtra: पुणे से लोनावाला के बीच आवश्यक सेवा प्रदाताओं के लिए लोकल ट्रेन सेवा आज से शुरू.
सुबह आठ बजे अद्यतन किये गये आँकड़ों के मुताबिक, कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 71,20,538 तक पहुंच गए। एक दिन में संक्रमण के कारण 816 और मौतें होने से वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1,09,150 तक पहुंच गई।
लगातार चौथे दिन कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या नौ लाख से नीचे रही।
जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 8,61,853 है, जो कि कुल मामलों का 12.10 प्रतिशत है।
कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में मृत्यु दर 1.53 प्रतिशत है।
भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख का आँकड़ा पार कर गए थे। यह 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख की संख्या को पार कर गया।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में 11 अक्टूबर तक कुल 8,78,72,093 नमूनों की जांच हो चुकी है। रविवार को 9,94,851 नमूनों की जांच की गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)