देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 66,358 नए मरीज, 895 की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस के 66,358 नए मरीजों की पुष्टि हुई और 895 मरीजों की मौत रिपोर्ट हुई।

मुंबई, 27 अप्रैल महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस के 66,358 नए मरीजों की पुष्टि हुई और 895 मरीजों की मौत रिपोर्ट हुई।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि महाराष्ट्र में कुल मामले बढ़कर 44,10,085 हो गए हैं जबकि वायरस के कारण अभी तक 66,179 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मुंबई में संक्रमण के 3,999 नए मामले आए और 59 संक्रमितों की मौत हो गई। इसके बाद महानगर में कुल मामले बढ़कर 6,35,483 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 12,920 हो गई है।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में दिन 67,752 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 36,69,548 हो गई।

अधिकारी ने बताया कि 895 मौतों में से 392 पिछले 48 घंटे के दौरान हुई जबकि 179 पिछले हफ्ते हुई हैं। वहीं बाकी 324 मौतें पिछले हफ्ते से पहले वाली अवधि में हुई हैं। ये आंकड़े अब जोड़े गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में 6,72,434 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज