देश की खबरें | कर्नाटक में कोविड-19 के 6,495 नये मामले, 113 और लोगों की इस वायरस से मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में सोमवार को कोविड-19 के 6,495 नये मामले सामने आये और 113 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 31 अगस्त कर्नाटक में सोमवार को कोविड-19 के 6,495 नये मामले सामने आये और 113 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग के मुताबिक राज्य में 6,495 नये मरीज सामने आने के साथ कोविड-19 के कुल मामले बढ़ कर 3,42,423 हो गये। वहीं, 113 मरीजों की मौत हो जाने से इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 5,702 हो गई।

यह भी पढ़े | GDP Decline: जीडीपी गिरावट पर राहुल गांधी बोले- चेतावनी को नजरअंदाज करना दुर्भाग्यपूर्ण.

सोमवार को इस रोग से उबरने पर विभिन्न अस्पतालों से 7,238 मरीजों को छुट्टी भी दे दी गई।

जो नये मामले सामने आये हैं उनमें 1,862 सिर्फ बेंगलुरु शहरी से हैं।

यह भी पढ़े | Pranab Mukherjee Dies At 84: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का 84 साल की उम्र में निधन, देश में 7 के लिए राजकीय शोक की घोषणा.

स्वास्थ्य विभाग ने अपनी बुलेटिन में कहा कि 31 अगस्त शाम तक राज्य में कोविड-19 के कुल 3,42,423 मामले सामने आ चुके हैं। वैसे अबतक 2,49,467 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

बुलेटिन में कहा गया है कि अभी 87,235 मरीज उपचाररत हैं जिनमें 747 मरीज गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती हैं।

सोमवार को जिन 113 मरीजों की मौत हुई उनमें 27 बेंगलुरू शहरी क्षेत्र से हैं।

ज्यादातर मरीज पहले से सांस लेने में परेशानी या इंफ्लुएंजा जैसे रोगों से ग्रसित थे।

बेंगलुरु शहरी जिले में अब तक संक्रमण के कुल 1,29,125 मामले सामने आ चुके हैं।

राज्य में अब तक कुल 28,95,807 नमूनों की जांच की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी