विदेश की खबरें | गाजा में इजराइली हमले में 64 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उन्होंने बताया कि कम से कम 48 शव इंडोनेशियन अस्पताल में लाए गए और 16 शव नासेर अस्पताल ले जाए गए। दीर अल-बला के बाहरी इलाकों और खान यूनिस शहर में रातभर से लेकर शुक्रवार सुबह तक हमले किये गये।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

उन्होंने बताया कि कम से कम 48 शव इंडोनेशियन अस्पताल में लाए गए और 16 शव नासेर अस्पताल ले जाए गए। दीर अल-बला के बाहरी इलाकों और खान यूनिस शहर में रातभर से लेकर शुक्रवार सुबह तक हमले किये गये।

ये हमले ऐसे समय में हुए हैं जब ट्रंप खाड़ी देशों के दौरे का समापन पर रहे हैं। हालांकि उन्होंने इजराइल का दौरा नहीं किया।

लोगों को उम्मीद थी कि उनके दौरे से युद्धविराम या मानवीय सहायता के रास्ते खुल सकते हैं। गाजा में इजराइल की नाकेबंदी का अब तीसरा महीना है।

इजराइल की सेना ने इन हमलों पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से जारी हमलों में 130 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पहले ही कह चुके हैं कि हमास को खत्म करने के अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए वे गाजा में हमलों को और तेज करेंगे।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\