देश की खबरें | केरल में कोविड-19 के 6,394 नए मामले आए, ब्रिटेन से आए दो और यात्री संक्रमित पाए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में ब्रिटेन से लौटे दो और यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। वहीं, राज्य में बुधवार को कोविड-19 के 6,394 नए मामले सामने आए और बीमारी से 25 और मरीजों की मौत हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

तिरुवनंतपुरम, छह जनवरी केरल में ब्रिटेन से लौटे दो और यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। वहीं, राज्य में बुधवार को कोविड-19 के 6,394 नए मामले सामने आए और बीमारी से 25 और मरीजों की मौत हो गई।

इन नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 7,90,882 हो गए और मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,209 हो गई।

इसके साथ ही राज्य में अब तक ब्रिटेन से आए कुल 43 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने कहा कि 5,110 लोग आज संक्रमण से उबर गए, जिससे राज्य में ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 7,22,421 हो गई।

राज्य में पिछले 24 घंटों में 63,891 नमूनों की जांच की गई।

शैलजा ने कहा, ‘‘ब्रिटेन से राज्य आने वाले दो और व्यक्तियों को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है और वर्तमान में, उस देश से आए 43 लोग संक्रमित पाए गए हैं। उनके नमूने एनआईवी को भेजे गए हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी