विदेश की खबरें | दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस संक्रमण के 63 नए मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दक्षिण कोरिया के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केन्द्र (केसीडीसी) ने बुधवार को बताया कि घनी आबादी वाले सियोल महानगरीय क्षेत्र में कम से कम 36 नए मामले सामने आए, जहां करीब पांच करोड़ 10 लाख लोग रहते हैं।
दक्षिण कोरिया के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केन्द्र (केसीडीसी) ने बुधवार को बताया कि घनी आबादी वाले सियोल महानगरीय क्षेत्र में कम से कम 36 नए मामले सामने आए, जहां करीब पांच करोड़ 10 लाख लोग रहते हैं।
केसीडीसी ने यह जानकारी नहीं दी कि इनमें उत्तरी सियोल के पोचियोन की सेना इकाई में संक्रमित पाए गए 13 जवान शामिल हैं या नहीं ।
यह भी पढ़े | डोनाल्ड ट्रम्प का बड़ा बायान, कहा- COVID-19 की टेस्टिंग में सिर्फ अमेरिका से पीछे है भारत.
केसीडीसी ने बताया कि 29 नए मामले स्थानीय स्तर पर संक्रमण के हैं और 34 मामले विदेश से आए लोगों से जुड़े हैं।
देश में अभी कोरोना वायरस संक्रमण के 13,879 मामले हैं और 297 लोगों की इससे जान गई है।
इस बीच, सरकार की बुधवार को दो सैन्य विमान इराक भेज वहां फंसे करीब 300 दक्षिण कोरियाई नागरिक वापस लाने की योजना भी है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)