देश की खबरें | गुजरात में सामने आये कोविड-19 के 6,275 नये मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में रविवार को पिछले साल 18 मई के बाद से कोविड-19 के सर्वाधिक 6,275 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 8,62,204 हो गई। पिछले साल 18 मई को कोविड-19 के 6,447 मामले सामने आये थे। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

अहमदाबाद, नौ जनवरी गुजरात में रविवार को पिछले साल 18 मई के बाद से कोविड-19 के सर्वाधिक 6,275 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 8,62,204 हो गई। पिछले साल 18 मई को कोविड-19 के 6,447 मामले सामने आये थे। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

उन्होंने बताया कि रविवार को कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप का कोई मामला सामने नहीं आया और इस स्वरूप के मामले 236 पर कायम हैं।

उन्होंने बताया कि रविवार को किसी भी कोविड-19 मरीज की जान नहीं गयी और मृतकों का आंकड़ा 10,128 बना रहा।

अधिकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1,263 कोविड-19 मरीज संक्रमणमुक्त हुए जिसके साथ ही अब तक 8,24,163 रोगी ठीक हो चुके हैं। राज्य में फिलहाल 27,193 मरीज उपचाराधीन हैं, जिनमें से 26 जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं।

उन्होंने कहा कि रविवार को अहमदाबाद में सबसे अधिक 2,519 नये मामले सामने आये। उन्होंने कहा कि इसके बाद सूरत में 1,879 मामले, वडोदरा में 398, राजकोट में 254 और गांधीननगर में 206 नये मामले सामने आये।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि दिन के दौरान 93,467 लोगों को टीके की खुराक दी गईं, जिसमें 15-18 आयु वर्ग के 17,857 किशोर शामिल हैं। इससे राज्य में अभी तक दी गई टीके की खुराक की कुल संख्या 9.31 करोड़ हो गई।

अधिकारी के अनुसार ओमीक्रोन से संक्रमित 236 लोगों में से अबतक 186 ठीक हो गये हैं ।

एक अधिकारी ने कहा कि दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव में उपचाराधीन मरीज 109हैं। इस केंद्र शासित प्रदेश में अबतक इस महामारी के 10781 मामले सामने आये हैं जिनमें से 10668 मरीज संक्रमण को मात दे चुके हैं और चार मरीजों ने जान गंवायी है।

शिमला से प्राप्त समाचार के अनुसार हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के 498 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों का आंकड़ा 2,32,085 तक चला गया। राज्य में एक और मरीज की जान चले जाने से मृतकों की संख्या 3,865हो गयी है।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कांगड़ा से कोविड-19 के सर्वाधिक 164, सोलन से 95 , सिरमौर में 61, शिमला में 59, उना में 32, मंडी में 24, हमीरपुर में 16, बिलासपुर, चंबा और किन्नौर में 13-13 और कुल्लू में आठ नये मरीजों का पता चला है।

अधिकारी के अनुसार राज्य में अब उपचाराधीन मरीज बढ़कर 3148 हो गये हैं । इस बीच 156 मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं और अबतक 2,25,046मरीज स्वस्थ हो चुके है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा: बच्चे ने गलती से घुमाया स्कूटी का एक्सीलेटर, दीवार से टकराने के कारण महिला और मासूम गंभीर रूप से घायल (Watch Video)

Melody Road Mumbai Coastal Road: मुंबई कोस्टल रोड पर देश का पहला 'मेलोडी रोड' तैयार, अब सफर के दौरान सुनाई देगी ‘जय हो’ की धुन

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\