देश की खबरें | केरल में कोविड-19 के 62 नये मामले सामने आये, कुल मामले बढ़कर 1150 हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में शुक्रवार को 62 व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए जिनमें एक स्वास्थ्य कर्मी, एअर इंडिया एक्सप्रेस के चालक दल के दो सदस्य और दो कैदी शामिल हैं। इससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,150 हो गए।

जियो

तिरुवनंतपुरम, 29 मई केरल में शुक्रवार को 62 व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए जिनमें एक स्वास्थ्य कर्मी, एअर इंडिया एक्सप्रेस के चालक दल के दो सदस्य और दो कैदी शामिल हैं। इससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,150 हो गए।

खाड़ी देश से लौटे एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत हो गई जिससे राज्य में मृतक संख्या बढ़कर आठ हो गई।

यह भी पढ़े | मुंबई में रहने वाली 99 साल की बुजुर्ग महिला ने पेश की इंसानियत की मिसाल, प्रवासी मजदूरों ने लिए तैयार कर रही हैं भोजन के पैकेट, देखे वीडियो.

पथनमथिट्टा जिले के तिरुवल्ला के रहने वाले 65 वर्षीय व्यक्ति का कोट्टायम मेडिकल कालेज अस्पताल में इलाज चल रहा था। शुक्रवार को सुबह उसकी मौत हो गई। व्यक्ति 11 मई को खाड़ी देश से लौटा था।

केरल के मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन ने यहां संवाददाताओं से कहा कि संक्रमित व्यक्तियों में से 33 व्यक्ति विभिन्न देशों से लौटे थे जबकि 23 अन्य राज्यों से लौटे थे। इन राज्यों में तमिलनाडु और महाराष्ट्र (10-10), कर्नाटक, दिल्ली और पंजाब (एक-एक) शामिल हैं। वहीं एक व्यक्ति सम्पर्क में आने से संक्रमित हुआ।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के झारखंड में 45 नए मरीज पाए गए, राज्य में पीड़ितों की संख्या बढ़कर 521 हुई: 29 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पलक्कड में 14 व्यक्ति, कन्नूर में सात, त्रिशूर और पथनमथिट्टा में छह-छह जबकि मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में पांच-पांच, कासरगोड और एर्णाकुलम में चार-चार व्यक्ति संक्रमित पाये गए हैं।

उन्होंने बताया कि 10 व्यक्तियों को शुक्रवार को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई।

उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्तियों की संख्या 577 है जिनका अभी इलाज चल रहा है जबकि 1.24 लाख लोग निगरानी में हैं।

सरकार ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में 12,191 पृथक बिस्तर तैयार हैं।

विजयन ने संक्रमण के सामुदायिक प्रसार की आशंका को खारिज किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार को आशंका थी कि लॉकडाउन पाबंदियों में ढील के बाद राज्य में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि होगी लेकिन सामुदायिक प्रसार को लेकर अभी कोई चिंता की बात नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान