देश की खबरें | पुडुचेरी में कोविड-19 के 61 नए मामले आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में सोमवार को कोविड-19 के 61 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,24,836 हो गई, जबकि संक्रमण से किसी और की मौत नहीं होने से मरने वालों की संख्या 1,823 रही।

पुडुचेरी, 13 सितंबर केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में सोमवार को कोविड-19 के 61 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,24,836 हो गई, जबकि संक्रमण से किसी और की मौत नहीं होने से मरने वालों की संख्या 1,823 रही।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी श्रीरामुलु ने कहा कि पुडुचेरी में सबसे अधिक 44 मामले आए, उसके बाद माहे में नौ और कराईकल में आठ मामले आए हैं, जबकि यानम में संक्रमण का कोई मामला नहीं आया है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 860 है, जिनमें से 177 अस्पतालों में हैं और शेष घरेलू पृथकवास में हैं। एक सौ 31 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी मिलने के साथ केंद्र शासित प्रदेश में स्वस्थ होने वाले लोगों की कुल संख्या 1,22,513 हो गई।

श्रीरामुलु ने कहा कि विभाग ने अब तक 17.07 लाख नमूनों की जांच की है।

जांच संक्रमण दर 1.60 प्रतिशत रही, जबकि मृत्यु और ठीक होने की दर क्रमशः 1.46 प्रतिशत और 97.85 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 38,188 स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों और 23,005 अग्रिम मोर्चे के कर्मियों का टीकाकरण किया है।

श्रीरामुलु ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की श्रेणी में आने वाले या सह-रुग्णता वाले 45 वर्ष से ऊपर के 5.87 लाख लोगों को टीका लगाया गया है।

निदेशक ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में अब तक कुल 8.63 लाख लोगों को महामारी-रोधी टीका लगाया जा चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\