देश की खबरें | बिहार में 60 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, चिराग पासवान ने कानून-व्यवस्था पर चिंता जताई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में शनिवार को 60 वर्षीय एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पटना, 12 जुलाई बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में शनिवार को 60 वर्षीय एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मृतका पटना के एक अस्पताल में कार्यरत थी और उसकी पहचान सुशीला देवी (60) के रूप में हुई है।

यह घटना नूरसराय पुलिस थाने के अंतर्गत डोइया गांव में शनिवार सुबह करीब 10 बजे घटी। सुशीला देवी इस दौरान अपने खेत से लौट रही थीं।

सदर-2 उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) संजय कुमार जायसवाल ने संवाददाताओं को बताया, "महिला के बेटे के अनुसार, हमलावरों ने घात लगाकर उसके सिर में गोली मार दी। उसे तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।"

उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

उन्होंने कहा, "प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि घटना के पीछे का कारण कोई पुराना संपत्ति संबंधी विवाद हो सकता है... आगे की जांच जारी है।"

इस बीच राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बढती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जतायी है।

हाजीपुर से लोकसभा सदस्य ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, "कितने बिहारी मारे जाएंगे? समझ से परे है कि बिहार पुलिस की जिम्मेदारी क्या है?"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Special Session of Odisha Assembly: ओडिशा विधानसभा का विशेष सत्र, 30 अप्रैल को लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी पर होगी चर्चा

Bihar Police Viral Video: बिहार पुलिस शर्मसार! दारोगा और महिला कांस्टेबल का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, एसपी ने दोनों को किया निलंबित

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, विराट कोहली ने रचा इतिहास; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड