देश की खबरें | पुडुचेरी में कोविड-19 के 60 नये मामले, किसी मरीज की मौत नहीं हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 60 नये मामले सामने आने के साथ कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,22,892 हो गयी जबकि किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों की तादाद 1,808 पर स्थिर रही।

पुडुचेरी, 22 अगस्त पुडुचेरी में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 60 नये मामले सामने आने के साथ कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,22,892 हो गयी जबकि किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों की तादाद 1,808 पर स्थिर रही।

पुडुचेरी के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक जी श्रीरामुलु के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 121 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे केन्द्र शासित प्रदेश में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 1,20,237 हो गयी।

संक्रमण के नये मामलों में पुडुचेरी क्षेत्र में सर्वाधिक 34 नये मरीज मिले। इसके बाद कराईकल में 18, माहे में सात और यानम में कोरोना वायरस संक्रमण का एक नया मामला सामने आया। पुडुचेरी में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 847 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक के मुताबिक संक्रमण की दर 1.68 प्रतिशत पर बनी हुई है। प्रदेश में संक्रमण से ठीक होने की दर 97.84 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.47 प्रतिशत पर बनी हुई है।

पुडुचेरी में अब तक कुल 7.80 लाख लोग कोविड-19 रोधी टीका लगवा चुके हैं, इनमें टीके की दोनों खुराक लेने वाले लोग भी शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू