देश की खबरें | बिहार में कोरोना वायरस से 6 और मरीजों की मौत, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,16,764 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान छह और मरीजों की मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 1090 हो गई जबकि इस रोग से राज्य में अबतक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,14,946 हो गयी है ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, 31 अक्टूबर बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान छह और मरीजों की मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 1090 हो गई जबकि इस रोग से राज्य में अबतक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,14,946 हो गयी है ।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से पटना में तीन तथा पूर्वी चंपारण, रोहतास एवं शेखपुरा जिले में एक—एक मरीज की मौत हो जाने के साथ प्रदेश में इस रोग से संक्रमित होकर मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 1090 हो गयी ।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: जेपी नड्डा ने RJD पर साधा निशाना, कहा- बिहार से 20 लाख लोगों के पलायन की जिम्मेदार पार्टी 10 लाख नौकरियां कैसे देगी.

बिहार में शुक्रवार अपराह्न 4 बजे से शनिवार अपराह्न 4 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 800 नए मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में अबतक इस रोग से संक्रमित मामले बढकर 2,16,764 हो गये हैं।

बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर 1,46,940 नमूनों की जांच की गयी और कोरोना वायरस संक्रमित 1,186 मरीज ठीक हुए ।

यह भी पढ़े | गुजरात में आज कोरोना 935 नए मामले, 5 की मौत: 31 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बिहार में अबतक 1,09,23,023 नमूनों की जांच की गयी है जिनमें संक्रमित पाए गए 2,07,811 मरीज ठीक हुए हैं।

बिहार में वर्तमान में कोविड 19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 7862 है और कोरोना मरीजों का स्वस्थ होने की दर 95.87 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Score Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Live Toss And Scorecard: पललेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\