देश की खबरें | भारत में अब तक कोविड के 6.75 करोड़ टीके लगाए गए: सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश भर में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के कुल 17,47,094 टीके लगाए गए और इसके साथ ही अब तक लगाए गए टीकों की कुल संख्या 6.75 करोड़ को पार कर गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।

नयी दिल्ली, एक अप्रैल देश भर में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के कुल 17,47,094 टीके लगाए गए और इसके साथ ही अब तक लगाए गए टीकों की कुल संख्या 6.75 करोड़ को पार कर गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।

भारत में एक अप्रैल से 45 साल से ऊपर के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू हो गया है।

उल्लेखनीय है कि पूरे देश में 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था।

रात्रि आठ बजे तक संकलित अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार, देश भर में अब तक कुल 6,75,36,392 टीके लगाए गए हैं।

इनमें 88,48,558 स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं, जिन्होंने पहली खुराक ली है, जबकि 52,63,108 स्वास्थ्यकर्मियों ने दूसरी खुराक ली है। इनके अलावा अग्रिम मोर्चे के 93,99,776 कर्मियों को पहली खुराक दी गई है और 39,18,646 कर्मियों को दूसरी खुराक दी गई है।

इनमें 45 वर्ष से अधिक आयु के 4,01,06,304 लाभार्थी भी शामिल हैं।

टीकाकरण अभियान के 76वें दिन बृहस्पतिवार को (रात आठ बजे तक) कुल 17,47,094 टीके लगाए गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा: संत प्रेमानंद महाराज से करेंगी मुलाकात, राम मंदिर में 'श्री राम यंत्र' की स्थापना के बाद अब मथुरा में भक्तिमय कार्यक्रम

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Auckland Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Preview: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\