पंजाब में फंसे दूसरे राज्यों के 6.44 लाख प्रवासी अपने घर लौटने को इच्छुक

अधिकारी ने रविवार को बताया कि इनमें से अधिकतर बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड के प्रवासी मजदूर हैं।

जमात

चंडीगढ़, तीन मई पंजाब में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन की वजह से फंसे दूसरे राज्यों के छह लाख से अधिक प्रवासियों ने अपने-अपने राज्यों में वापस जाने के लिए राज्य सरकार के समक्ष आवदेन किया है।

अधिकारी ने रविवार को बताया कि इनमें से अधिकतर बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड के प्रवासी मजदूर हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में करीब 10 लाख प्रवासी कामगार हैं जिनमें से सात लाख अकेले लुधियाना में है।

पंजाब सरकार ने मूल स्थान लौटने के इच्छुक लोगों को ऑनलाइन पंजीकरण कराने को कहा था और 6,44,378 प्रवासी अबतक पंजीकरण करा चुके हैं।

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक पंजीकृत कराने वाले कामगारों में 3.43 लाख उत्तरप्रदेश के और 2.35 लाख बिहार के रहने वाले हैं। झारखंड और पश्चिम बंगाल के करीब 10-10 हजार प्रवासी कामगारों ने वापसी के लिए पंजीकरण कराया है जबकि जम्मू-कश्मीर के करीब पांच हजार कामगारों ने वापसी की इच्छा जताई है।

आंकड़ों के मुताबिक अंडमान-निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, दादर और नागर हवेली, गोवा, नगालैंड, सिक्किम, पुडुचेरी और अन्य राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के कामगारों ने भी वापसी के लिए पंजीकरण कराया है।

उल्लेखनीय है कि इस हफ्ते की शुरुआत में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों को बसों और विशेष रेलगाड़ियों से प्रवासी मजदूरों, छात्रों और पर्यटकों को वापस लाने की अनुमति दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार