देश की खबरें | केरल में ओमीक्रोन के 59 नये मामले, कुल मामले बढकर 480

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के ओमीक्रोन स्वरूप के 59 नये मामले सामने आये, जिसके बाद राज्य में संक्रमण के इस नये स्वरूप से संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 480 हो गयी है । स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

तिरूवनंतपुरम, 13 जनवरी केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के ओमीक्रोन स्वरूप के 59 नये मामले सामने आये, जिसके बाद राज्य में संक्रमण के इस नये स्वरूप से संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 480 हो गयी है । स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि ओमीक्रोन के नये मामलें में सबसे अधिक अलप्पुझा में 12 मामले सामने आये हैं जबकि सबसे कम एक मामला कन्नूर में सामने आया है ।

इसमें कहा गया है कि इनमें से 42 लोग कम जोखिम वाले देशों से जबकि पांच उच्च जोखिम वाले देशों से यहां आये हैं । इसमें से कहा गया कि ये संक्रमित संयुक्त अरब अमीरात (33) कतर (6) अमेरिका (2) तथा तुर्की, इजराइल, कजाखस्तान, यूक्रेन, सऊदी अरब और जर्मनी (सभी देशों से एक एक) से आये हैं ।

बयान में कहा गया है कि कुल 480 मामलों में से 332 कम जोखिम वाले देशों से जबकि 90 उच्च जोखिम वाले देशों से आये हैं । इसमें कहा गया है कि 52 लोग संपर्क में आने से संक्रमित हुये हैं जबकि छह मरीज अन्य राज्यों से आये हैं ।

स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि उन संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी जो पथानमथिट्टा स्थित नर्सिंग कालेज की तरह कोविड क्लस्टर बनने की सूचना नहीं देंगे ।

कॉलेज ने अपने यहां ओमीक्रोन क्लस्टर बनने की सूचना नहीं दी थी और विभाग ने कहा कि जिला चिकित्सा अधिकारी को उसके खिलाफ कार्रवाई करने के लिये कहा गया है ।

विभाग ने कहा कि सभी संस्थानों को कोविड दिशा निर्देशों का पालन करना चाहिये और कोविड मामलों की जानकारी देनी चाहिये ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी