देश की खबरें | तमिलनाडु में कोविड-19 के 5,875 नए मामले, 98 लोगों की मौत, राज्यपाल भी संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में कोविड-19 के 5,875 नए मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक कुल 2.57 लाख लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जबकि इस संक्रमण से 98 और लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, दो अगस्त तमिलनाडु में कोविड-19 के 5,875 नए मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक कुल 2.57 लाख लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जबकि इस संक्रमण से 98 और लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी।

राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें मामूली संक्रमण होने के चलते आवास में ही पृथक-वास में रहने की सलाह दी गई है। एक अस्पताल ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Coronavirus: महाराष्ट्र में एक दिन में कोविड-19 के 9,509 नए मामले सामने आए, 260 लोगों की मौत.

राजभवन में तीन लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद 80 वर्षीय पुरोहित 29 जुलाई से खुद ही पृथक-वास में चले गए थे।

विभाग ने बताया कि रविवार को कोविड-19 के 5,517 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। राज्य में अभी तक 1.96 लाख लोग इलाज के बाद ठीक हुए हैं।

यह भी पढ़े | गोवा में आज COVID-19 के 337 नए मामले दर्ज किए गए : 2 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विभाग के अनुसार, तमिलनाडु में फिलहाल 56,998 लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है।

चेन्नई में 1065 नये मरीजों का पता चलने के बाद शहर में संक्रमितों की संख्या 1.01 लाख हो गयी है।

बुलेटिन के अनुसार जांच पर निरंतर बल दिया जा रहा है और आज 60,344 नमूनों की जांच की गयी तथा अब तक 27.79 लाख नमूनों की जांच हो चुकी है।

नये मरीजों में 64 अन्य स्थानों और विदेश से लौटे थे।

इस बीच मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने निजी अस्पतालों को कोविड-19 मरीजों से अत्यधिक फीस वसूलने को लेकर उपयुक्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\