ताजा खबरें | साल 2020-21 में आईएएस अधिकारियों के खिलाफ 581 शिकायतें मिलीं: सरकार

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सरकार ने बुधवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष में फरवरी महीने तक आईएएस अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की 581 शिकायतें मिलीं।

नयी दिल्ली, 10 मार्च सरकार ने बुधवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष में फरवरी महीने तक आईएएस अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की 581 शिकायतें मिलीं।

कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में लोकसभा को यह जानकारी दी।

सरकार से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों और विभागीय शिकायतों के बारे में ब्यौरा मांगा गया था।

मंत्री ने कहा कि साल 2019-20 में आईएएस अधिकारियों के खिलाफ 753 शिकायतें मिलीं तो 2018-19 में ऐसी कुल 653 शिकायतें आई थीं।

उन्होंने बताया कि 2017-18 में आईएएस अधिकारियों के खिलाफ 623 और 2016-17 में 484 शिकायतें मिलीं थी।

सिंह ने कहा कि सीबीआई ने 2016 से अब तक आईएएस अधिकारियों के खिलाफ 44 मामले और आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ 12 मामले दर्ज किए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now