देश की खबरें | पंजाब में कोविड-19 के 56 नये मामले, हरियाणा में एक मरीज की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में रविवार को कोविड-19 के 56 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,99,482 हो गयी जबकि तीन मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 16,316 पर पहुंच गयी। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, आठ अगस्त पंजाब में रविवार को कोविड-19 के 56 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,99,482 हो गयी जबकि तीन मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 16,316 पर पहुंच गयी। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक संक्रमण के नये मामलों में मोहाली में सर्वाधिक 11 नये मरीज सामने आए, इसके बाद बठिंडा और जालंधर में सात-सात जबकि लुधियाना में कोरोना वायरस संक्रमण के छह नये मामले सामने आए।

पंजाब में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 456 हो गयी है। बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 56 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 5,82,710 हो गयी। राजधानी चंडीगढ़ में इस दौरान कोविड-19 के चार नये मामले सामने आए।

वहीं, पड़ोसी राज्य हरियाणा में रविवार को कोविड-19 के 19 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,70,079 हो गयी जबकि एक मरीज की मौत होने से मृतकों की तादाद 9,649 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक संक्रमण के नये मामलों में से फरीदाबाद में पांच मरीज मिले जबकि गुरुग्राम में तीन नये मामले सामने आए। हरियाणा में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 679 हो गयी है। राज्य में अब तक 7,59,751 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं। संक्रमण से ठीक होने की दर 98.66 प्रतिशत हो गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\