Maharashtra : रायगड में 56 गुमशुदा युवतियों को परिवार से मिलाया गया
महाराष्ट्र के रायगड जिले में विभिन्न घटनाओं में 2020 में गुमशुदा हुई 56 युवतियों को उनके परिवार से मिलाया गया है।
रायगड (महाराष्ट्र), 27 मार्च : महाराष्ट्र (Maharashtra) के रायगड जिले में विभिन्न घटनाओं में 2020 में गुमशुदा हुई 56 युवतियों को उनके परिवार से मिलाया गया है. पुलिस ने शनिवार को बताया कि इनके अलावा घर से भागे 14 लड़कों को भी बरामद कर उनके परिवार को सौंपा गया है. यह भी पढ़े: मुंबई में मॉल में आग लगने के सिलसिले में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार, ‘‘2020 में जिले के विभिन्न हिस्सों से कुल 57 युवतियां अपने घरों से भागीं. चूंकि सभी की उम्र 18 वर्ष से ज्यादा है इसलिए उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी.’’
उन्होंने बताया कि ज्यादातर अपने प्रेमी के संग भागी थीं. जांच के दौरान पुलिस ने 56 युवतियों को बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया है. एक युवती का अभी पता लगाया जा रहा है.
Tags
संबंधित खबरें
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट; बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान की आशंका
'Captain' Ashok Kharat Video: रिटायर्ड नेवी अधिकारी अशोक खरात के खिलाफ नासिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिलाओं के Sexual एक्सप्लोइटेशन और ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार
Ahilyanagar School Girl Acid Attack: महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में शर्मनाक वारदात, स्कूल से लौट रही मासूम बच्ची पर अज्ञात व्यक्ति ने किया एसिड अटैक
Ladki Bahin Yojana E-KYC Update: लाड़की बहनों को ई-केवाईसी सुधार का आखिरी मौका, 31 मार्च तक न करने पर रुक सकती है किस्त
\