असम में कोविड-19 के अब तक 56 मामले

स्वास्थ्य मंत्री हेमंत विश्व सरमा ने एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।

जमात

गुवाहाटी, आठ मई असम में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 56 हो गए। शुक्रवार को तीन लोग संक्रमित पाए गए थे। इसके अलावा 16 वर्षीय एक लड़की की मौत के बाद उसकी कोविड-19 की रिपोर्ट आई जिसमें उसमें संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

स्वास्थ्य मंत्री हेमंत विश्व सरमा ने एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ये तीन लोग राजस्थान से लौटे थे।

एक मामले में लड़की को बुखार था और पैर में दर्द था। जब उसकी स्थिति खराब हुई तो उसे बृहस्पतिवार को बी. बरूह कैंसर अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

लड़की के नमूने कोविड-19 जांच के लिए भेजे गए और अब पता चला कि वह संक्रमित थी।

सरमा ने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्य की बात है कि उसे जरूरी उपचार नहीं मिला।’’

उन्होंने बताया कि राज्य में कुल 21 संक्रमितों का इलाज चल रहा है, 34 ठीक हो चुके हैं और एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।

सरमा ने बताया कि राजस्थान के अजमेर से 45 यात्रियों को लेकर एक बस बुधवार को सिलचर आई थी। उनमें से तीन में शुक्रवार को संक्रमण की पुष्टि हुई जिसके साथ इस समूह में कुल संक्रमितों की संख्या आठ हो गई है। 31 लोग संक्रमणरहित हैं बाकियों की रिपोर्ट अभी आई नहीं है।

इनमें से कुछ लोग जांच के बाद कुछ वक्त के लिए घर ले गए थे जिसके कारण काचर जिले के चार गांवों को निरुद्ध क्षेत्र घोषित किया गया।

बीते 24 घंटे में असम में कोविड-19 के कई मामले सामने आए। बृहस्पतिवार से 11 मामले सामने आए जिनमें से नौ ने विगत में यात्राएं की थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Asian Games 2026 2nd Semifinal Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम श्रीलंका सेमीफाइनल मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Sri Lanka, Asian Games 2026 2nd Semifinal Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा हैं एशियाई खेल का पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एशियन गेम्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट