नेपाल में 548 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित

स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

काठमांडू, 23 मई नेपाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 41 नए मामले सामने आने के बाद देशभर में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 548 हो गई है। इनमें से तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय ने बताया कि कपिलवस्तु जिले में आठ लोग संक्रमित पाए गए हैं जिनमें सात पुरुष और एक महिला हैं।

सर्लाही जिलों में 13 पुरुष, बारा जिले में एक महिला और काठमांडू में एक पुरुष संक्रमित पाया गया है।

मंत्रालय ने बताया कि आठ पुरुष रूपनदेही जिले में आठ पुरुष और चितवन जिले में एक अन्य व्यक्ति संक्रमित पाया गया है।

संक्रमित पाए गए लोगों की आयु 17 से 52 वर्ष के बीच है। सामने आए सभी नए मामले पिछले 24 घंटों में दर्ज किए गए है।

देश में इस घातक वायरस के कारण अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

इससे पहले मंत्रालय ने शुक्रवार रात को कोरोना वायरस के नौ मरीजों की पुष्टि की थी।

देश में संक्रमित 70 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Winner Prediction: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Bandra-Worli Sea Link Accident Video: मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर BMW चला रहे 18 वर्षीय युवक ने कार को मारी टक्कर, किशोर चालक के खिलाफ FIR दर्ज

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Preview: चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

Bengaluru-Mumbai Vande Bharat Train: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का तोहफा, बेंगलुरु-मुंबई के बीच नई सेमी-हाई-स्पीड स्लीपर ट्रेन चलाने की दी मंजूरी