देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के 54,366 नये मामले सामने आए, 690 मौतें हुईं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोविड-19 के दैनिक नए मामले लगातार पांचवें दिन 60,000 से नीचे रहे । 24 घंटे के अंतराल में 54,366 नए मामले सामने आने से देश में संक्रमण के कुल मामले शुक्रवार को बढ़कर 77,61,312 हो गए। देश में ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 69 लाख के पार हो गई है।
नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर भारत में कोविड-19 के दैनिक नए मामले लगातार पांचवें दिन 60,000 से नीचे रहे । 24 घंटे के अंतराल में 54,366 नए मामले सामने आने से देश में संक्रमण के कुल मामले शुक्रवार को बढ़कर 77,61,312 हो गए। देश में ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 69 लाख के पार हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आँकड़ों के अनुसार, एक दिन में कुल 54,366 नए मामले सामने आए, जबकि 690 और मौतें होने से देश में इस महामारी में मरने वालों की संख्या 1,17,306 हो गई।
यह भी पढ़े | Assam-Mizoram Border Issue Resolved: असम-मिजोरम सीमा विवाद सुलझा, वाहनों का आवागमन शुरू.
कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 7 लाख से नीचे है।
देश में कोविड-19 के 6,95,509 इलाजरत मरीज हैं, जो कुल मामलों का 8.96 प्रतिशत है।
देश में कुल 69,48,497 लोगों ने अब तक इस बीमारी से निजात पाई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर अब 89.53 प्रतिशत तक हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.51 प्रतिशत है।
भारत में कोविड-19 मामलों की संख्या 7 अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख के पार हो गई थी।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, गुरुवार को 14,42,722 नमूनों की जांच होने के साथ 22 अक्टूबर तक कुल 10,01,13,085 नमूनों की जांच हो चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)