देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के 54,044 नये मामले आए; लगातार तीसरे दिन नये मामले 60,000 से कम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में लगातार तीसरे दिन कोविड-19 के दैनिक नये मामलों की संख्या 60,000 से नीचे रही। कोरोना वायरस संक्रमण के 54,044 नये मामले सामने आने से देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 76,51,107 तक पहुंच गए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर भारत में लगातार तीसरे दिन कोविड-19 के दैनिक नये मामलों की संख्या 60,000 से नीचे रही। कोरोना वायरस संक्रमण के 54,044 नये मामले सामने आने से देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 76,51,107 तक पहुंच गए।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, एक दिन में संक्रमण के कुल 54,044 मामले सामने आए, जबकि पिछले 24 घंटे में 717 और मौतें होने से मृतकों की संख्या 1,15,914 हो गई।

यह भी पढ़े | Chinese Soldier handed over to the Chinese Army: LAC पर भटककर आए चीनी सेना के कॉर्पोरल वांग या लॉन्ग को भारतीय सेना ने सौंपा.

अब तक कुल 67,95,103 लोगों ने इस बीमारी से निजात पाई है। राष्ट्रीय स्तर पर मरीजों के ठीक होने की दर अब 88.81 प्रतिशत हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.51 प्रतिशत है।

कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या लगातार पांचवें दिन आठ लाख से नीचे रही।

यह भी पढ़े | 30 Million Frontline Workers To Get Covid-19 Vaccine: फेज-1 में 30 लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स का होगा कोविड -19 वैक्सीनेशन.

आँकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 7,40,090 है, जो कुल मामलों का 9.67 प्रतिशत है।

भारत में कोविड-19 के मामले 7 अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख के पार चले गए थे।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, मंगलवार को 10,83,608 नमूनों की जांच के साथ ही देश में 20 अक्टूबर तक कुल 9,72,00,379 नमूनों की जांच हो चुकी है।

कृष्ण

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू