विदेश की खबरें | नेपाल में कोरोना वायरस के 535 नये मामले सामने आए, कुल संक्रमितों की संख्या करीब दस हजार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 535 नये मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या करीब दस हजार हो गई है। यह जानकारी सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

काठमांडू, 22 जून नेपाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 535 नये मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या करीब दस हजार हो गई है। यह जानकारी सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

वायरस अब देश के कुल 77 में से 76 जिलों में फैल चुका है।

यह भी पढ़े | डब्ल्यूएचओ ने कोरोना वायरस के एक दिन में सबसे ज्यादा मामले सामने आने की जानकारी दी.

मंत्रालय ने कहा कि 535 नये मामलों के साथ कुल संक्रमित लोगों की संख्या 9561 हो गई है।

मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों में 8667 पुरुष और 894 महिलाएं हैं।’’

यह भी पढ़े | कंगाल पाकिस्तान का कोरोना से बुरा हाल, COVID-19 से लड़ने को ले रहा इतने करोड़ डॉलर का कर्ज.

देश में इस घातक वायरस से 23 लोगों की जान जा चुकी है।

पिछले 24 घंटे में 32 महिलाओं सहित कोरोना वायरस के करीब 370 रोगियों को अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है, इसके साथ ही अब तक 2142 लोग इस वायरस से उबर चुके हैं।

सोमवार तक देश भर में 90,730 लोग पृथक-वास केंद्रों में थे।

देश के विभिन्न अस्पतालों में 7789 रोगियों का उपचार चल रहा है।

नेपाल विश्व के उन देशों में शामिल है जहां कोरोना वायरस के संक्रमण के सबसे कम मामले सामने आए हैं और इससे मरने वालों की संख्या भी सबसे कम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

\