JioCinema IPL Viewership Spikes 53% In 2024: जियो सिनेमा पर आईपीएल की दर्शक संख्या में 53 प्रतिशत का उछाल, दो महीने तक चला यह टूर्नामेंट

जियो सिनेमा ने एक बयान में कहा कि आईपीएल के इस सत्र में रिकॉर्ड 35,000 करोड़ मिनट ‘वॉच-टाइम’ दर्ज किया गया है. इस दौरान प्रति दर्शक औसत समय पिछले सत्र के 60 मिनट से बढ़कर 75 मिनट तक पहुंच गया.

जियो सिनेमा ,आईपीएल(Photo Credit: X Formerly As Twitter)

नयी दिल्ली: रिलायंस के स्वामित्व वाले ओटीटी मंच जियो सिनेमा पर आईपीएल टूर्नामेंट के मुकाबले देखने वाले दर्शकों की कुल संख्या 53 प्रतिशत उछलकर 2,600 करोड़ हो गई. टाटा आईपीएल मैचों के डिजिटल प्रसारण का अधिकार जियो सिनेमा के पास है. दो महीने तक चला यह टूर्नामेंट 26 मई को समाप्त हुआ है.

जियो सिनेमा ने एक बयान में कहा कि आईपीएल के इस सत्र में रिकॉर्ड 35,000 करोड़ मिनट ‘वॉच-टाइम’ दर्ज किया गया है. इस दौरान प्रति दर्शक औसत समय पिछले सत्र के 60 मिनट से बढ़कर 75 मिनट तक पहुंच गया. IPL: 'अभिषेक शर्मा के बड़ा होते समय युवराज उनके आदर्श थे', सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज राजकुमार शर्मा ने कहा

जियो सिनेमा ने कहा, “पहले मैच में अभूतपूर्व दर्शक संख्या मिलने के बाद इसे आगे भी कायम रखते हुए लगभग 38 प्रतिशत वृद्धि हुई. सत्र का समापन लगभग 62 करोड़ दर्शक संख्या के साथ हुआ.” इस सत्र में जियो सिनेमा के पास रिकॉर्ड 28 प्रायोजक और 1,400 से ज्यादा विज्ञापनदाता थे. रिलायंस-समर्थित वायकॉम18 ने जून, 2022 में 20,500 करोड़ रुपये में आईपीएल के डिजिटल प्रसारण अधिकार हासिल किए थे. भारतीय उपमहाद्वीप के लिए टेलीविजन प्रसारण अधिकार डिज्नी स्टार के पास हैं. इसका आंकड़ा अभी नहीं आया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड