देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 5,225 नये मामले, 154 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 5,225 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 64,11,570 हो गयी जबकि 154 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 1,35,567 तक पहुंच गया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 19 अगस्त महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 5,225 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 64,11,570 हो गयी जबकि 154 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 1,35,567 तक पहुंच गया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटे में 5,557 मरीजों के संक्रमण से उबरने की पुष्टि हुई है जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 62,14,921 हो गई है।

महाराष्ट्र में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 57,579 हो गयी है। संक्रमण से ठीक होने की दर 96.93 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्यु दर 2.11 प्रतिशत है।

महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में पिछले चार दिनों में कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। महाराष्ट्र में अब तक 5,17,14,950 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी है, जिसमें से 2,25,870 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में की गयी।

अहमदनगर जिले में सर्वाधिक 762 नये मामले सामने आए। इसके बाद सतारा जिले में 707 नये रोगी मिले। सतारा जिले में ही बीते 24 घंटे के दौरान सर्वाधिक 37 मरीजों की मौत हुई।

राज्य के आठ क्षेत्रों में से बीते 24 घंटे में पुणे क्षेत्र में सर्वाधिक 67 रोगियों की मौत हुई जबकि कोल्हापुर क्षेत्र में संक्रमण के कारण 39 लोगों की जान गयी। राजधानी मुंबई में इस दौरान कोविड-19 के 282 नये मामले सामने आए जबकि पांच रोगियों की मौत हो गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू