देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 521 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 521 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है, इसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 2,92,612 हो गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रायपुर, 15 जनवरी छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 521 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है, इसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 2,92,612 हो गई है।

राज्य में शुक्रवार को 104 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। राज्य में संक्रमण से छह लोगों की मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण के 521 नए मामले सामने आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 95, दुर्ग से 47, राजनांदगांव से 37, बालोद से 21, बेमेतरा से 12, कबीरधाम से पांच, धमतरी से 38, बलौदाबाजार से 16, महासमुंद से 30, गरियाबंद से आठ, बिलासपुर से 46, रायगढ़ से 32, कोरबा से 12, जांजगीर चांपा से 20, मुंगेली से चार, गौरेला पेंड्रा मरवाही से दो, सरगुजा से 15, कोरिया से 19, सूरजपुर से 15, बलरामपुर से 12, जशपुर से सात, बस्तर से 12, कोंडागांव से दो, दंतेवाड़ा से चार, सुकमा से तीन, कांकेर से पांच और बीजापुर से दो मरीज शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में नौ दिसम्बर के बाद ब्रिटेन से आए लोगों की संख्या 65 है। इसमें से 53 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं12 लोग राज्य से बाहर अन्य स्थानों में हैं।

उन्होंने बताया कि 47 यात्रियों के नमूनों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। छह यात्री संक्रमित पाए गए हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है। आरटीपीसीआर परीक्षण में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद मरीजों के नमूने उच्च स्तरीय जांच के लिए पुणे स्थित लैब भेजे गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 2,92,612 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 2,82,145 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 6,923 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 3544 लोगों की मौत हुई है।

संजीव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड