देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 509 नए मामले, संक्रमण दर 25 प्रतिशत के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 509 नए मामले सामने आए। जिससे संक्रमण की दर बढ़कर 25 प्रतिशत से पार चली गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को साझा किए गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 509 नए मामले सामने आए। जिससे संक्रमण की दर बढ़कर 25 प्रतिशत से पार चली गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को साझा किए गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को संक्रमण से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। जबकि संक्रमण की दर 26.54 प्रतिशत रही।

विभाग के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 521 मामले सामने आए थे। यह पिछले साल 27 अगस्त के बाद एक दिन में सामने आए संक्रमण के सर्वाधिक मामले हैं।

राज्य में संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या 26,533 है।

विभाग के मुताबिक, नए मामले सामने आने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 20,12,064 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को 1,918 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी थी।

इससे पहले, दिल्ली में सोमवार को संक्रमण के 293 मामले सामने आए थे और संक्रमण की दर 18.53 प्रतिशत रही थी।

देश में एच3एन2 इन्फ्लूएंजा के मामलों में तेज वृद्धि के बीच दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में नए कोविड मामलों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर