देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,027 नये मामले, 161 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,027 नये मामले सामने आये जिसके बाद प्रदेश में शुक्रवार को संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 17,10,314 हो गयी । वहीं, राज्य में 11000 से अधिक मरीज संक्रमण से स्वस्थ हुए हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, छह नवंबर महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,027 नये मामले सामने आये जिसके बाद प्रदेश में शुक्रवार को संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 17,10,314 हो गयी । वहीं, राज्य में 11000 से अधिक मरीज संक्रमण से स्वस्थ हुए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

यह भी पढ़े | दिल्ली: डिप्टी CM मनीष सिसोदिया का आरोप- दिल्ली यूनिवर्सिटी के सात कॉलेजों में हुई गंभीर वित्तीय अनियमितता.

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में संक्रमण से 161 लोगों की मौत हो गयी है जिससे राज्य में कोविड-19 से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ कर 44,965 हो गयी है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में सफल इलाज के बाद 11,060 मरीजों को आज अस्पताल से छुट्टी दी गई। इससे राज्य में संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की कुल संख्या बढ़ कर 15,62,342 हो गयी है ।

यह भी पढ़े | Corona Cases in Delhi: दिल्ली में COVID-19 तोड़े सभी रिकॉर्ड, 24 घंटे के भीतर 7000 से अधिक नए केस- 64 लोगों की गई जान.

अधिकारी के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल 1,02,099 मरीजों का इलाज चल रहा है ।

मुंबई शहर में कोविड-19 के 792 नये मरीज सामने आये जिसके बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 2,62,473 हो गयी है । महानगर में संक्रमण से 22 और लोगों के मरने के साथ ही मृतकों की कुल संख्या बढ़ कर 10,399 हो गयी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now