देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में 500 अधिकारियों को विशेष जांच कौशल का प्रशिक्षण दिया गया : पुलिस प्रमुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी)दिलबाग सिंह ने बताया कि क्षमता वृद्धि कार्यक्रम के दौरान करीब 500 अधिकारियों को विशेष जांच कौशल का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण से आतंकवाद के मामलों समेत विशेष प्रकृति के मामलों से निपटने में मदद मिलेगा।

जम्मू, 26 फरवरी जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी)दिलबाग सिंह ने बताया कि क्षमता वृद्धि कार्यक्रम के दौरान करीब 500 अधिकारियों को विशेष जांच कौशल का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण से आतंकवाद के मामलों समेत विशेष प्रकृति के मामलों से निपटने में मदद मिलेगा।

सिंह राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस और अभियोजन अधिकारियों के लिए आयोजित तीन दिवसीय क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

इस कार्यक्रम में पुलिस के विशेष महानिदेशक (सीआईडी) आर. आर. स्वैन, पुलिस के अवर महानिदेशकों एच. के. लोहिया, मुकेश सिंह औश्र सुनील कुमार, एनआईए के उपमहानिरीक्षक कालीराज महेश कुमार और एनआईए तथा पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

डीजीपी ने कहा, ‘‘एनआईए के महानिदेशक कुलदीप सिंह के सहयोग से हम विशेष अपरोधों की जांच के संबंध में चौथे पाठ्यक्रम का सफल आयोजन कर सके हैं, खास तौर से गैरकानूनी गतिविधियां (निषेध) कानून (यूएपीए) के मामलों के। इन चार कार्यक्रमों के तहत करीब 500 अधिकारियों को विशेष जांच कौशल का प्रशिक्षण दिया गया है।’’

सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस के पास यूएपीए और अन्य विशेष प्रकृति के मामलों के बोझ को देखते हुए उनकी जांच के लिए यह ठीक-ठाक संख्या है।

भविष्य में अधिकारियों के लिए ऐसे और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन की आशा जताते हुए पुलिस प्रमुख ने कहा कि प्रशिक्षु अधिकारियों को आगे बढ़कर ऐसे कौशल सीखने चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान