देश की खबरें | जाली नोट तस्कर गिरोह का 50 हजार रुपये का इनामी सदस्य गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने जाली नोट तस्‍कर गिरोह के 50 हजार रुपये के इनामी सदस्य सुभाष मंडल को शुक्रवार को वाराणसी से गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

लखनऊ, 28 जुलाई उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने जाली नोट तस्‍कर गिरोह के 50 हजार रुपये के इनामी सदस्य सुभाष मंडल को शुक्रवार को वाराणसी से गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने एक बयान में कहा कि पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के निवासी सुभाष मंडल (26) की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उनहोंने बताया कि एटीएस की वाराणसी ने जिले के रोहिनया थाना क्षेत्र के मोहनसराय से आज मंडल को गिरफ्तार किया। आरोपी को फिलहाल प्रयागराज के नैनी थाना में रखा गया है और पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी मंडल के खिलाफ पुलिस आयुक्तालय, प्रयागराज के सिविल लाइंस थाना से एक अभियोग के मामले में स्थायी वारंट भी जारी है। इस थाने में दर्ज अन्य मामलों में भी वह वांछित है।

उसने बताया कि बांग्लादेश की सीमा पर स्थित विभिन्न राज्यों जाली नोट का उपयोग करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के छह आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रयागराज के नैनी थाने में 11 अगस्त, 2022 को एक मामला पंजीकृत किया गया था। नैनी थाने में दर्ज इस मामले में मंडल वांछित था।

बयान में कहा गया है कि मंडल पाकिस्‍तान में अवैध तरीके से छपे उच्‍च गुणवत्ता के जाली नोट की अपने सहयोगियों की मदद से बांग्लादेश-भारत की अन्‍तरराष्‍ट्रीय सीमा से तस्करी करता था।

पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू