विदेश की खबरें | चीन में भूकंप से इमारतों के क्षतिग्रस्त होने से 50 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन के सिचुआन प्रांत के लूडिंग काउंटी में आए भीषण भूकंप से बड़ी संख्या में इमारतों के क्षतिग्रस्त होने के चलते 50 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बीजिंग/ चेंगदू, छह सितंबर चीन के सिचुआन प्रांत के लूडिंग काउंटी में आए भीषण भूकंप से बड़ी संख्या में इमारतों के क्षतिग्रस्त होने के चलते 50 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

चीन के दक्षिण पश्चिमी सिचुआन प्रांत की लुडिंग काउंटी में सोमवार को 6.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें अब तक 46 लोगों की मौत हो चुकी है।

सिचुआन प्रांत के आपात प्रबंधन विभाग के उप निदेशक वांग फेंग ने चेंगदू में संवाददाताओं को बताया कि सोमवार रात तक 16 लोग लापता थे और 50 से ज्यादा लोग घायल थे।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार भूकंप से गांजी तिब्बती स्वायत्त क्षेत्र में 29 और यान शहर में 17 लोगों की मौत हुई। गांजी और यान से 50,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।

चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र के अनुसार भूकंप स्थानीय समयानुसार दोपहर 12 बजकर 52 मिनट पर आया। भूकंप के बाद राहत एवं बचाव कार्यों के लिए 6,500 कर्मियों को तैनात किया गया है इसके अलावा चार हैलीकॉप्टर तथा दो ड्रोन की मदद ली जा रही है।

शिन्हुआ ने अपनी एक रिपोर्ट में प्रांत के वन दमकल कर्मी के हवाले से बताया,‘‘ भूकंप के बाद भी कई हल्के झटके महसूस किए गए और कुछ सड़कें अवरुद्ध हो गईं। हमें मलबे के ढेर पर चढ़ कर मोक्सी शहर तक जाना पड़ा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\