Nepal Earthquake: नेपाल में 5.8 तीव्रता का भूकंप; दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान में महसूस किए गए झटके

नेपाल में मंगलवार दोपहर 5.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कुछ हिस्सों और जयपुर में भी महसूस किए गए.

Earthquake (Photo Credit : Twitter)

नयी दिल्ली, 24 जनवरी : नेपाल में मंगलवार दोपहर 5.8 तीव्रता का भूकंप (Earthquake) आया, जिसके झटके दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कुछ हिस्सों और जयपुर में भी महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि भूकंप अपराह्न 2:28 बजे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से 148 किमी पूर्व में आया जिसका केंद्र नेपाल में था.

नोएडा में एक ऊंची इमारत में रहने वाले शांतनु ने कहा, ‘‘भूकंप के झटकों से दहशत फैल गई.’’ दिल्ली के रहने वाले अमित पांडे ने कहा, ‘‘मैं सिविक सेंटर के एक ब्लॉक की पांचवीं मंजिल पर था. मैंने झटके महसूस किए.’’ यह भी पढ़ें : America: अमेरिका में तेलुगू छात्र की गोली मारकर हत्या, एक अन्य घायल

दिल्ली नगर निगम के मुख्यालय सिविक सेंटर में कई लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए. उस दौरान सदन की बैठक हो रही थी. राजस्थान की राजधानी जयपुर के कुछ हिस्सों में भी झटके महसूस किए गए. जान-माल के नुकसान की अभी कोई सूचना नहीं मिली है.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड