जरुरी जानकारी | बैंक रिण में 14 अगस्त को समाप्त पखवाड़े में 5.52 प्रतिशत वृद्धि: रिजर्व बैंक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बैंकों का ऋण 14 अगस्त को समाप्त पखवाड़े में 5.52 प्रतिशत बढ़कर 102.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं बैंको की जमा राशि 11.04 प्रतिशत बढ़कर 140.80 लाख करोड़ रुपये रही।

मुंबई, 28 अगस्त बैंकों का ऋण 14 अगस्त को समाप्त पखवाड़े में 5.52 प्रतिशत बढ़कर 102.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं बैंको की जमा राशि 11.04 प्रतिशत बढ़कर 140.80 लाख करोड़ रुपये रही।

यह जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों में सामने आयी है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, अब बुढ़ापे में पेंशन से जुड़ी ये टेंशन होगी दूर.

पिछले साल इसी अवधि में बैंकों का ऋण 96.84 लाख करोड़ रुपये रहा था। जबकि उनकी जमा 126.8 लाख करोड़ रुपये पर थी।

इससे पिछले 31 जुलाई को समाप्त पखवाड़े में बैंकों का ऋण 5.51 प्रतिशत और जमा 11.11 प्रतिशत बढ़ी थी। इस दौरान गैर-खाद्य बैंक रिण जून माह में सालाना आधार पर 6.7 प्रतिशत बढ़ा, मई में भी यह करीब करीब इतना ही बढ़ा था जबकि एक साल पहले जून 2019 में इसमें 11.1 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई थी।

यह भी पढ़े | Cashback Offer: एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग पर अभी बचाएं 50 रुपये, Amazon Pay पर ऐसे मिलेगा फायदा.

इससे पहले जून में कृषि और संबद्ध गतिविधियों का ऋण सालाना आधार पर 2.4 प्रतिशत बढ़ा था। जबकि जून 2019 में यह वृद्धि दर 8.7 प्रतिशत रही थी।

इस साल जून में उद्योग क्षेत्र में ऋण वृद्धि 2.2 प्रतिशत, बड़े उद्योगों को 3.7 प्रतिशत और सेवा क्षेत्र में 10.7 प्रतिशत रही। हालांकि यह जून 2019 में हासिल वृद्धि क्रमश: 6.4 प्रतिशत, 7.6 प्रतिशत और 13 प्रतिशत से कम है।

व्यक्तिगत ऋण में जून में 10.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी जो जून 2019 में 16.6 प्रतिशत थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\