देश की खबरें | दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,998 नये मामले, संक्रमण की दर घटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के, शनिवार को 4,998 नये मामले सामने आये वहीं स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में कोविड-19 के मरीजों के लिए आरक्षित कुल बिस्तरों में से 50 प्रतिशत बिस्तर खाली पड़े हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 28 नवंबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के, शनिवार को 4,998 नये मामले सामने आये वहीं स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में कोविड-19 के मरीजों के लिए आरक्षित कुल बिस्तरों में से 50 प्रतिशत बिस्तर खाली पड़े हैं।

जैन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘वर्तमान में बारह सौ से अधिक आईसीयू बिस्तर और लगभग 9,500 सामान्य बिस्तर खाली हैं। कुल पचास प्रतिशत से अधिक बिस्तर उपलब्ध हैं। इसलिए हम थोड़ी बेहतर स्थिति में हैं।’’

यह भी पढ़े | 2 दिसंबर को मुंबई जाएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रदेश के हर युवक को नौकरी देने के लक्ष्य से उद्यमियों को देंगे निवेश का न्योता.

मंत्री ने कहा कि शुक्रवार को ऑक्सीजन की आपूर्ति को लेकर कुछ समस्याएं थी जिन्हें सुलझा लिया गया है।

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को 4,998 नये मामले सामने के बाद संक्रमण की दर घट कर 7.24 प्रतिशत हो गयी जो 23 अक्टूबर के बाद सबसे कम है ।

यह भी पढ़े | PM Modi ने अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे की लैबों में बन रही कोरोना वैक्सीन का लिया जायजा, कहा- इस लड़ाई में पड़ोसी देशों की भी करेंगे मदद.

इस बीच राजधानी में रिकार्ड 69,051 नमूनों की जांच की गयी है । स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है ।

बुलेटिन में कहा गया है कि संक्रमण से 89 और लोगों की मौत हो गयी है जिसके बाद राजधानी में इससे मरने वालों की संख्या बढ़ कर 8,998 हो गयी है ।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ सात नवंबर से दिल्ली में मामले और संक्रमण दर में कमी आ रही है। आज 5000 से कम मामले सामने आए हैं और 89 लोगों की मौत हुई तथा संक्रमण दर 7.24 फीसदी है। उम्मीद है कि आगे भी आंकड़े कम होते जाएंगे। दिल्ली की जनता और दिल्ली की सरकार मिलकर संक्रमण की तीसरी लहर पर जीत हासिल करेगी। कृपया सभी एहतियात बरतते रहें।’’

बुलेटिन में कहा गया है कि दिल्ली में अब तक की सबसे कम संक्रमण दर 23 अक्टूबर को 6.98 फीसदी थी। शुक्रवार को यह दर 8.51 प्रतिशत जबकि बृहस्पतिवार को 8.65 प्रतिशत एवं बुधवार को 8.49 फीसदी थी ।

इसके अनुसार दिल्ली में कल 69,051 नमूनों की जांच की गयी है जो एक रिकॉर्ड है । इनमें 33,147 आरटी-पीसीआर जांच और 35,904 त्वरित एंटीजन जांच शामिल है । बृहस्पतिवार को 64,455 नमूनों की जांच की गयी थी ।

राजधानी में एक दिन में सबसे अधिक 8,593 मामले 11 नवंबर को सामने आये थे और और 18 नवंबर को कोविड-19 से सबसे अधिक 131 लोगों की मौत हो गयी थी ।

बुलेटिन में कहा गया है कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 5,61,742 हो गये हैं जिसमें से 5,16,166 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं । इसमें कहा गया है कि राजधानी में उपचाराधीन मामलों की संख्या 36,578 है जो शुक्रवार को 38,181 थी । दिल्ली में निरूद्ध क्षेत्रों की संख्या शनिवार को बढ़कर 5331 हो गई।

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है दिल्ली के पास इस तरह की पर्याप्त व्यवस्था है कि कोविड-19 का टीका उपलब्ध होने पर कुछ सप्ताह के भीतर शहर की पूरी जनता का टीकाकरण किया जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी