देश की खबरें | तमिलनाडु में कोविड-19 के 4985 नये मामले सामने आये, कुल संख्या 1.75 लाख से अधिक हुयी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में सोमवार को कोविड-19 के 4,900 से अधिक नये मामले सामने आये जिससे राज्य में इसके कुल मामले बढ़कर 1.75 लाख से अधिक हो गए। वहीं 70 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 2,551 हो गई। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, 20 जुलाई तमिलनाडु में सोमवार को कोविड-19 के 4,900 से अधिक नये मामले सामने आये जिससे राज्य में इसके कुल मामले बढ़कर 1.75 लाख से अधिक हो गए। वहीं 70 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 2,551 हो गई। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन में कहा गया है कि उपचाराधीन मामलों की संख्या बढ़कर 51,348 हो गई जो अब तक की सर्वाधिक संख्या है। 3,861 मरीजों को ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिससे अभी तक ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1,21,776 हो गई।

यह भी पढ़े | तेलंगानाः पुलिस ने एक ऐसे शख्स को किया गिरफ्तार जो रिकवर हुआ मरीज बनकर प्लाजमा दान करने के नाम करता था ठगी.

राज्य में कोविड-19 के 4,985 नये मामले सामने आये जिससे यहां इसके कुल मामले बढ़कर 1,75,678 हो गए।

संक्रमण से जान गंवाने वाले मरीजों में से 63 अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में कोरोना से अब तक 1192 मौतें, 1924 नए मामले: 20 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सोमवार को कुल 52,087 नमूनों की जांच की गई जिससे अभी तक जांच हुए नमूनों की संख्या बढ़कर 19,84,579 हो गई।

सामने आये नये मामलों में 2,435 मामले चेन्नई और इसके तीन पड़ोसी जिलों चेंगलपेट, तिरुवल्लुर और कांचीपुरम से हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\