देश की खबरें | बिहार में कोरोना वायरस से पूर्व शिक्षामंत्री सहित 49 और की मौत, 7487 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्व शिक्षामंत्री और प्रदेश में सत्ताधारी पार्टी जदयू के विधायक मेवालाल चौधरी सहित 49 और व्यक्ति की मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या सोमवार को 1790 तक पहुंच गई।

पटना, 19 अप्रैल बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्व शिक्षामंत्री और प्रदेश में सत्ताधारी पार्टी जदयू के विधायक मेवालाल चौधरी सहित 49 और व्यक्ति की मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या सोमवार को 1790 तक पहुंच गई।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बिहार में रविवार अपराह्न चार बजे से सोमवार अपराह्न चार बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 7487 नए मामले प्रकाश में आए हैं, जिनमें प्रदेश की राजधानी पटना में सबसे अधिक 2672 मामले शामिल हैं।

वहीं, पिछले साल कोरोना महामारी की शुरूआत होने से लेकर अब तक बिहार में इस रोग से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 331604 हो गयी, जिनमें से 280286 मरीज ठीक हुए हैं।

राज्य में पिछले 24 घंटे में 2619 मरीज ठीक हुए हैं।

बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 83361 नमूनों की जांच की गयी जबकि पिछले साल कोरोना महामारी की शुरूआत होने से लेकर अबतक प्रदेश में 25329800 नमूनों की जांच की गयी है।

बिहार में फिलहाल 49527 मरीज उपचाराधीन हैं।

राज्य में सोमवार को 104731 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया और प्रदेश में अबतक 6027907 लोगों का टीकाकरण हो चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू